यूपी के इस शहर में एसपी ट्रैफिक की गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर
वाराणसी हाईवे पर सोमवार की शाम एसपी ट्रैफिक की सरकारी गाड़ी में ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एसपी,उनके गनर व चालक बाल-बाल बच गए। ट्रक लेकर चालक फरार हो गया।सीसी कैमरा फुटेज की मदद से बेलीपार थाना पुलिस तलाश कर रही है।
निर्माणाधीन गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर बड़हलगंज में सरयू नदी पर बन रहे पुल की एक लेन बनकर तैयार हो गई है। बड़हलगंज व दोहरीघाट में यातायात का दबाव अधिक होने की वजह से लग रहे जाम की समस्या से निजात पाने के लिए एक सप्ताह के भीतर फोरलेन पर बन रहे पुल के एक लेन को चालू करने की तैयारी चल रही है, ताकि वाहन बाइपास होते हुए वाराणसी निकल जाएं।
एसएसपी के निर्देश पर सोमवार की शाम निर्माण कार्य व तैयारी का जायजा लेने एसपी यातायात संजय कुमार व यातायात निरीक्षक मनोज राय बड़हलगंज पहुंचे। कार्यदायी संस्था के इंजीनियर संग निरीक्षण करने के बाद शहर लौट रहे थे।
शाम 7:30 बजे बगहा बाबा मंदिर के पास आमी पुल पर ट्रक ने बगल से ठोकर कार दिया।दुर्घटना के बाद स्कार्ट की गाड़ी से एसपी गोरखपुर चले आए। एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक की तलाश चल रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना