यात्रियों को बनाते थे निशाना, बैग काटकर चोरी करने वाले 7 बदमाश गिरफ्तार
गोरखपुर: बसों में बैग काटकर चोरी करने वाले 'बिच्छू गैंग' का पर्दाफाश, 7 शातिर गिरफ्तार
गोरखपुर: कैंट थाना पुलिस ने रोडवेज बसों में यात्रियों के बैग काटकर कीमती सामान और नकदी उड़ाने वाले अंतरराज्यीय 'बिच्छू गैंग' के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। रविवार को रेलवे स्टेशन के पास से की गई इस कार्रवाई में गैंग के सरगना समेत सात गुर्गे दबोचे गए हैं, जो प्रदेश के विभिन्न जिलों में सक्रिय थे।
ऐसे हुआ वारदात का खुलासा: सहारनपुर निवासी घनश्याम सिंह ने पुलिस को तहरीर दी थी कि 17 अप्रैल को वह अपनी पत्नी के साथ गोरखपुर से फाजिलनगर जा रहे थे। इस दौरान रोडवेज बस में उनका ट्रॉली बैग काटकर चोरी कर लिया गया था। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो इस शातिर गिरोह का सुराग लगा। पकड़े गए आरोपियों में छह फिरोजाबाद और एक हाथरस का निवासी है।
गैंग की कार्यप्रणाली: पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। यह गैंग बेहद योजनाबद्ध तरीके से काम करता था:
-
डिजिटल नेटवर्क: गैंग का लीडर हर सुबह 3:30 बजे व्हाट्सएप कॉल के जरिए सभी गुर्गों को जगाता था और 4:30 बजे वॉयस कॉल पर घटना स्थल की जानकारी दी जाती थी।
-
सामान रखने का बहाना: ये लोग बस या स्टेशन पर यात्री को चिह्नित कर सामान रखने के बहाने उसके पास जुट जाते थे और मौका मिलते ही छोटी कैंची या कटर से बैग काटकर सामान पार कर देते थे।
-
होटलों में ठिकाना: गिरोह के सदस्य शहर के अलग-अलग होटलों में रुकते थे ताकि किसी को शक न हो।
अपराधिक इतिहास और बरामदगी: पकड़े गए आरोपियों में गैंग लीडर मुकेश और अर्जुन पर प्रदेश के दर्जनों जिलों (प्रयागराज, आगरा, बरेली, नोएडा, मथुरा आदि) में गंभीर मामले दर्ज हैं। अर्जुन पर 21 और मुकेश पर 13 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से:
-
10 छोटे चाकू और 10 कैंची
-
15 सेफ्टी पिन (बैग काटने के लिए इस्तेमाल होने वाले औजार)
-
4,000 रुपये नकद और चोरी की एक साड़ी बरामद की है।
पुलिस का बयान: एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि यह एक बड़ा अंतरराज्यीय गिरोह है जो बसों में यात्रियों को निशाना बनाता था। गिरफ्तार किए गए सभी सातों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस गिरोह के अन्य नेटवर्क की भी तलाश कर रही है।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव