सड़क हादसा; बस और पिकअप के बीच हुई जोरदार टक्कर, 11 लोगों की मौत
उत्तरी फिलीपींस के कागायन प्रांत में गुरुवार तड़के बस और एक पिकअप (ट्रक) की टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। दुर्घटना के कारण ट्रक लगभग 20 मीटर तक घसीटी गई, जिसकी वजह से यात्री सड़क पर गिर गए।
जानकारी के मुताबिक, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि एक राहगीर, दो यात्री, बस चालक और उसके सहायक को मामूली चोटें आई हैं।
दुकान से जाकर टकरा गई पिकअप
पुलिस प्रमुख मेजर ने बताया कि छोटे ट्रक (पिकअप) को बस ने टक्कर मार दी। पिकअप नियंत्रण खोने के बाद अबुलुग शहर में सड़क किनारे एक खाने की दुकान से जा टकरा गई।
मामले की जांच कर रहे अधिकारी
उन्होंने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि दुर्घटना के लिए कौन जिम्मेदार है। फिलीपींस में यातायात कानूनों के कमजोर कार्यान्वयन की वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होते रहती है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना