मुंबई में कसारा स्टेशन के पास पंचवटी एक्सप्रेस के डिब्बे हुए अलग
मुंबई में एक बड़ा रेल हादसा होते होते बचा है। मुंबई जा रही पंचवटी एक्सप्रेस के दो डिब्बे कसारा स्टेशन के पास अलग हो गए।मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारियों (सीपीआरओ) के अनुसार, मुंबई की ओर आते समय सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर कसारा स्टेशन के पास पंचवटी एक्सप्रेस के डिब्बे संख्या 3 और 4 अलग हो गए। मध्य रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, समस्या का तुरंत समाधान कर लिया गया।अधिकारी ने कहा कि सुबह 9 बजे तक डिब्बों को सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया। ट्रेन की सुरक्षा और संरक्षा की पुष्टि करने के बाद, इसे मुंबई के लिए फिर से रवाना कर दिया गया।रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ट्रेन को लगभग 35 मिनट तक रोका गया। हालांकि, इस हादसे में किसी को कोई नुकसान या चोट नहीं आई। अब उक्त लाइन पर ट्रेनें सुचारू रूप से चल रही हैं।
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल