फर्स्ट टाइम वोटर्स बीजेपी के ख़िलाफ़ वोट दे रहे हैं: तेजस्वी यादव
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को मीडिया से कहा कि "बीजेपी महंगाई की मां है और बेरोज़गारी का बाप."तेजस्वी यादव ने दावा किया, ''जो इस बार ओवर एजेड हो गए हैं, 25 करोड़ से ज़्यादा. जो फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं, सब बीजेपी के ख़िलाफ़ वोट दे रहे हैं.''2019 लोकसभा चुनाव में आरजेडी बिहार में एक भी सीट नहीं जीत सकी थी. बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं.बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को बिहार में एक रैली के दौरान आरजेडी को निशाने पर लिया था.नड्डा ने कहा था, ''आरजेडी का मतलब है. R- रिश्वतखोरी. J- जंगलराज. D- दल.''नड्डा बोले थे, ''लालू जी ने चारा खाया, अलकतरा खाया, नौकरी के बदले जमीन हड़पी! अब ये नौकरी देने की बात कर रहे हैं.''
महाशिवरात्रि पर CM विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों को संदेश
वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड बोली- मर जाओ, 17 साल के बॉयफ्रेंड ने दे दी जान
डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया भावुक स्मरण, बोलीं – सुषमा स्वराज का जीवन मेरे लिए मार्गदर्शक
पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित