ई0पी0एस0 95 पेंशनर्स को मिलेगें 7500 प्लस डी ए तथा अति शीघ्र मिलेगा मेडिकल सुविधा का लाभ - अशोक राउत
# Keval K, Tripathi
भोपाल। ई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के उपनगर संत हिरदाराम नगर पहुचें। जहा उन्होंेने पेंशनर्स को सम्बोधित किया। सेवानिवृत अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के महासचिव अरुण वर्मा एवं राष्ट्रीय संघर्ष समिति ई पी एस 95 पेंशनर्स मध्यप्रदेश के समन्वयक आर ए धारकर ने यह जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि ई पी एस 95 पेंशनर्स की प्रमुख 4 मांग हैं। जिसमें से 7500़डीए तथा मेडिकल सुविधा हैं। इन चार सूत्रि मांगों को लेकर जंतर मंतर दिल्ली से लेकर पूरे देश मे अलख जगाने वाले पेंशनर्स के मसीहा राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत, राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह राजावत महिला फ्रंट की अध्यक्ष शोभा ताई सचिव सरिता नारखेड़े कोशाध्यक्ष बी एस नारखेड़े का संस्कार पब्लिक स्कूल हिरदाराम नगर भोपाल मे भव्य स्वागत हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत ने पेंशनर्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी ई पी एस 95 पेंशनर्स को रुपये 7500़डी ए तथा मेडिकल सुविधा का लाभ अति शीघ्र मिलेगा इस सम्बन्ध मे दो बार प्रधान मंत्री महोदय एवं कई बार केंद्रीय श्रम मंत्री महोदय अस्वाशन दे चुके हैं जिस के आधार पर शासन स्तर पर तेजी से कार्यवाई जारी है जिसका परिणाम अति शीघ्र मिलेगा उन्होंने पेंशनर्स से संगठित रहने की अपील की साथ ही आगामी कार्यवाही के लिए तैयार रहें इस अवसर पर भारी संख्या मे ई पी एस 95 पेंशनर्स उपस्थित थे सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत अरुण वर्मा प्रवेश मिश्रा आर ए धारकर सरिता नारखेड़े ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से निगम मंडल के वरिष्ठ कर्मचारी नेता अरुण वर्मा आर ए धारकर ओ पी सोनी एस एस तिवारी पी सी जैन हतिम अली अंसारी व्ही के शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान