दामिनी एप्प करेगा आकाशीय बिजली से अलर्ट,मोबाइल एप्प डाउनलोड करने की अपील
रायपुर। आकाशीय बिजली घटित होने के कारण जन एवं पशु हानि की घटनाओं से निपटने हेतु भारत सरकार द्वारा दामिनी एप्प विकसित किया गया है। इस मोबाइल एप्प से आकाशीय बिजली घटित होने की पूर्वानुमान(20 से 31 किलोमीटर का दायरा), आवश्यक तैयारी एवं उपाय की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिले में आकाशीय बिजली गिरने से जन एवं पशु हानि की बढ़ती घटना को दृष्टिगत रखते हुए शासन ने सभी विभाग प्रमुखो एवं मैदानी अमलों को दामिनी एप्प डाउनलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों को इस एप्प को डाउनलोड करने की अपील की है। दामिनी एप्प को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से किसी भी एंड्रॉइड मोबाईल पर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके साथ ही मेघदूत एप्प तापमान, वर्षा की स्थिति, हवा की गति एवं दिशा से सम्बंधित है जिससे किसान अपने क्षेत्र की मौसम से संबंधित पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आमिर की भविष्यवाणी फिर गलत होने पर किसने कहा ऐसा? दिग्गज का तंज- भीख मांगकर नहीं जीते जाते खिताब
15 मार्च को लखनऊ में बसपा की बड़ी रैली, कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन
एक हफ्ते में कितनी हुई 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई? जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का हाल
प्रदेश में बढ़ने लगी गर्मी, पछुआ थमी; बुंदेलखंड में तापमान 35 के ऊपर
सहारा की संपत्तियां बिकने की कगार पर, ED जांच में बड़े राज सामने