मतगणना के लिए कांग्रेस ने मुख्यालय के चारों तरफ लगाए कूलर
लोकसभा चुनाव के लिए चार जून को होने वाली मतगणना के लिए सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय पर तैयारियां चलती रहीं। इसे समर्थकों ने एक्जिट पोल से इतर लोकसभा चुनाव में आइएनडीआइ गठबंधन की जीत के रूप में देखा। कांग्रेस के 24 अकबर रोड मुख्यालय के मैदान में टेंट लगाए गए और विशाल परिसर के चारों तरफ बड़े कूलर लगाए गए।अधिकांश एक्जिट पोल में संभावना जताई गई है कि प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार सत्ता बरकरार रखेंगे और भाजपा नीत राजग बड़े अंतर से लोकसभा चुनाव जीतेगी। अधिकांश एक्जिट पोल में राजग को 350 से अधिक और कुछ ने 400 से अधिक सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है।हालांकि, कांग्रेस ने रविवार को एक्जिट पोल को फर्जी करार देते हुए कहा कि यह चुनावों में की गई धांधली को जानबूझकर जायज ठहराने का प्रयास और विपक्षी गठबंधन के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा खेला गया मनोवैज्ञानिक खेल है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह एक्जिट पोल नहीं बल्कि मोदी मीडिया पोल हैं। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि आइएनडीआइ गठबंधन 295 सीटें जीतेगी और सरकार बनाएगी।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता