शपथ ग्रहण के बाद सीएम योगी ने की कई मंत्रियों से मुलाकात, दी बधाई
अमित शाह से योगी की मुलाकात मानी जा रही अहम
नई दिल्ली। रविवार 9 जून को नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों के साथ पद और गोवनीयता की शपथ ली जिनमें राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी और शिवराज सिंह समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह, नितिन गडकरी समेत कई नेताओं से मिलकर उन्हें मंत्री बनने की बधाई दी है।
सीएम योगी ने अमित शाह से करीब 35 मिनट मुलाकात की। शाह से योगी की यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है। शाह से मिलने के बाद योगी ने कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी से भी मिले उन्होंने गडकरी को नई सरकार में शामिल होने पर बधाई दी।
मोदी सरकार में इस बार यूपी से राज्यसभा सांसद हरदीप सिंह पुरी के अलावा लखनऊ से तीसरी बार चुनाव जीते राजनाथ सिंह, पीलीभीत से सांसद जितिन प्रसाद, महाराजगंज के पंकज चौधरी, राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा, बांसगांव से कमलेश पासवान, आगरा से एसपी सिंह बघेल और बीजेपी के सहयोगी दलों के दो नेताओं जयंत चौधरी और मिर्जापुर से जीतकर आईं अनुप्रिया पटेल को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
इस चुनाव में यूपी से कई पुराने मंत्री मोदी कैबिनेट में शामिल नहीं हैं। इनमें स्मृति ईरानी, अजय मिश्र टेनी, रामशंकर कठेरिया, साध्वी निरंजन ज्योति, महेंद्रनाथ पांडेय, कौशल किशोर, भानु प्रताप वर्मा और संजीव बालियान शामिल हैं। यह सभी मंत्री इस बार लोकसभा चुनाव में सीट हार गए हैं। यूपी में इस बार बीजेपी को सीटों का नुकसान हुआ है। जहां पिछली बार बीजेपी ने 62 सीटें जीती थी। वहीं इस बार 33 सीटों पर ही सिमट गई है। यहां तक कि बीजेपी के कई केंद्रीय मंत्री इस बार चुनाव हार गए हैं। इतना ही नहीं एनडीए में शामिल अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (एस) भी दो में से एक ही सीट जीत पाई है और जयंत चौधरी की पार्टी ने दोनों सीटों पर जीत हासिल की है।
शराब के नशे में युवकों का उत्पात, पुलिस टीम पर किया हमला
ईरान जंग के बीच पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल, सऊदी अरब से बढ़ी बातचीत
‘बिग बॉस 17’ फेम अनुराग डोबाल के परिवार का पोस्ट वायरल, उठे कई सवाल
जंग के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, इस्राइल को देगा हथियार
‘द केरल स्टोरी 2’ पर सियासत गर्म, राहुल गांधी की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया