@ Keval K tripathi

भोपाल। सेवानिवृत अर्धशासकीय अधिकारी, कर्मचारी फेडरेशन ने भारतीय बीमा निगम द्वारा पेंशन के नाम पर धोखा देने का आरोप लगाया हैें। मामला वेयर हाऊसिंग एवं लाजिस्टिक कार्पोरेशन का हैं। फेडरेशन ने प्रबंध संचालक को 17 सितम्बर 2025 को लिखित पत्र में शिकायत की हैं। साथ ही फेडरेशन ने यह भी कहा हैं कि कर्मचारियों की जमा राशि का भुगतान जल्द नहीं हुआ तो आगामी 8 अक्टूबर 2025 से आंदोलन होगा। 


                   महासचिव अरूण वर्मा ने बताया कि साल 1996 वेयर वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन द्वारा कर्मचारियों को भारतीय जीवन बीमा निगम के माध्यम से पंेशन भुगतान किया जाना था।  कार्पोरेशन ने कर्मचारियों की जमा राशि से बीमा पोलसियों ली गई। बीमा पॉलसी जारी होने के बाद जब उसका परिक्षण कराया गया तो उसमें भारी गड़बडी पाई गई। लेखागारों से परीक्षण से वर्षा 2002 में पता चला कि 3 करोड़ 38 लाख की अधिक राशि भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा अधिक ले ली गई। 15 अक्टूबर 2007 को निगम प्रबंधन एवं भारतीय जीवन बीमा के बीच अनुबंध होता हैं कि जिन कर्मचारियों की पेंशन प्रारम्भ हो चुकी हैं उन्हें छोडकर बचे हुए कर्मचारियों की पेंशन के लिए जमा की गई राशि ब्याज के साथ वापस कर दी जाएगी। आज भी यही विवाद हैं। 
    अब सेवानिवृत अर्धशासकीय अधिकारी, कर्मचारी फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं महासचिव अरूण वर्मा ने मिल कर प्रबंध संचालक को पत्र लिखा हैें। पत्र में भारतीय बीमा निगम द्वारा पेंशन के नाम पर धोखा देने का आरोप लगाया हैें। फेडरेशन ने प्रबंध संचालक को यह साफ कर दिया हैं कि कर्मचारियों की जमा राशि का भुगतान जल्द नहीं हुआ तो आगामी 8 अक्टूबर 2025 से आंदोलन होगा।