NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी अभियान 'छात्रों की गूंज' शुरू, 9 अगस्त को दिल्ली में होगा संसद का घेराव
NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी अभियान 'छात्रों की गूंज' शुरू, 9 अगस्त को दिल्ली में होगा संसद का घेराव
# KEVAL KRISHNA TRIPATHI
भोपाल। नीट (NEET) परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक के मानसिक तनाव के कारण देश में 21 छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने के गंभीर मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस न्याय की लड़ाई को देशव्यापी बनाने के लिए कांग्रेस ने 'छात्रों की गूंज' नामक एक बड़े अभियान की शुरुआत की है। इस सिलसिले में भोपाल में आयोजित एक विशेष पत्रकार वार्ता (प्रेस कॉन्फ्रेंस) को संबोधित करते हुए विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रवक्ता आनंद जाट और एनएसयूआई (NSUI) के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे सहित वरिष्ठ नेताओं ने इस आंदोलन की रूपरेखा पत्रकारों के सामने रखी।
40 दिनों तक चलेगा जन-जागरण अभियान
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि युवाओं और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ के खिलाफ यह अभियान पूरे 40 दिनों तक निरंतर चलेगा। इसके तहत कांग्रेस के कार्यकर्ता और छात्र संगठन जमीनी स्तर पर जाकर पीड़ित परिवारों और आम छात्रों की आवाज को बुलंद करेंगे।
स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लास तक पहुंचेगी कांग्रेस की टीमें
'छात्रों की गूंज' इस अभियान के तहत कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ता हर उस जगह पहुंचेंगे जहां छात्र मौजूद हैं। चाहे वह स्कूल हो, कॉलेज परिसर हो या फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग क्लासेस— कांग्रेस हर जगह जाकर सीधे छात्रों से संवाद करेंगे। इस सघन आउटरीच कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के बीच जाकर उन्हें पेपर लीक घोटालों के प्रति जागरूक करना और उनके अधिकारों के लिए एकजुट करना है।
ग्रुप बनाकर हर हफ्ते नए तरीके से प्रदर्शन
रणनीति के अनुसार, इस अभियान के तहत विशेष ग्रुप (समूह) गठित किए गए हैं। ये ग्रुप हर सप्ताह अलग-अलग जगहों से छात्रों के बीच जाकरी सम्पर्क करेंगा , प्रदेश के छात्रों को जागरूक करेंगे।

भोपाल के 21 चौराहों पर दी जाएगी श्रद्धांजलि, परिजनों को जोड़ेंगे अभियान से
पेपर लीक की वजह से जान गंवाने वाले 21 मृत छात्रों की याद में भोपाल के 21 प्रमुख चौराहों पर विशेष श्रद्धांजलि का आयोजन किया जाएगा। इन चौराहों पर कांग्रेस और NSUI के सदस्य मार्च निकालेंगे। इसके साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता नीट (NEET) पीड़ित छात्रों के परिजनों और आम अभिभावकों से सीधे मुलाकात करेंगे। उन्हें इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन का हिस्सा बनने और अपने बच्चों के हक के लिए आवाज उठाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
9 अगस्त को किया जाएगा संसद भवन का घेराव
इस 40 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान का समापन एक बड़े विरोध प्रदर्शन के साथ होगा। आगामी 9 अगस्त को देश भर से हजारों की संख्या में छात्र और कांग्रेस नेता दिल्ली की ओर कूच करेंगे। इस दिन नई दिल्ली में संसद भवन का घेराव किया जाएगा, ताकि सोई हुई केंद्र सरकार को जगाया जा सके और पीड़ित छात्रों को न्याय दिलाया जा सके। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने स्पष्ट किया कि जब तक नीट परीक्षा में शामिल सभी दोषियों को सजा नहीं मिल जाती और प्रभावित छात्रों को उचित न्याय नहीं मिलता, कांग्रेस का यह संघर्ष थमेगा नहीं।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा