मेहमानों को करें खुश, होली के मौके पर बनाएं स्वादिष्ट दम आलू
Holi Special Dum Aloo: होली के दिन जब घर में मेहमान आते हैं, तो हम उनके लिए सिर्फ मिठाई नहीं, बल्कि पूरी-कचौड़ी के साथ एक स्वादिष्ट सब्जी जरूर सर्व करते हैं. अगर आप इस होली कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो हर किसी के दिल को जीत ले, तो दम आलू आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. छोटे-छोटे आलू, मसालों और मलाई की ग्रेवी का कमाल स्वाद इतना लाजवाब होता है कि हर कोई इसे खाकर तारीफ करेगा.
दम आलू बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
उबालने और फ्राई करने के लिए
छोटे आलू – 500 ग्राम
नमक – स्वादानुसार
तेल – तलने के लिए
ग्रेवी के लिए
दही – 1 कप (अच्छी तरह फेंटा हुआ)
प्याज का पेस्ट – 2 चम्मच
टमाटर का पेस्ट – 2 चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
काजू पेस्ट- 2 चम्मच
हरी मिर्च का पेस्ट – 1 चम्मच
मसाले
हल्दी – आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
जीरा पाउडर – आधा चम्मच
गरम मसाला – 1 चम्मच
कसूरी मेथी – 1 चम्मच
हींग – चुटकी भर
तेज पत्ता – 1
साबुत जीरा – 1 चम्मच
सजावट के लिए
हरा धनिया
क्रीम – 1 चम्मच
दम आलू बनाने की विधि क्या है?
सबसे पहले आप छोटे आलू को कुकर में उबाल लें. अब उबले हुए छोटे आलू छीलकर इसे चाकू से हल्के-हल्के छेद करें, फिर कड़ाही में तेल गरम करके उबले हुए आलू को धीमी आंच पर सुनहरा, कुरकुरा और अच्छी खुशबू आने तक तल लें|
अब दूसरे कड़ाही में आप तेल गर्म करें, इसमें जीरा, तेज पत्ता और हींग डालें. फिर प्याज पेस्ट, अदरक-लहसुन पेस्ट और टमाटर पेस्ट डालकर मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल ऊपर न आ जाए|
अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और काजू पेस्ट डालें. अब आंच धीमा कर दें. इसके बाद आप इसमें फेंटा हुआ दही थोड़ा-थोड़ा डालते हुए लगातार चलाएं जिससे ग्रेवी फटे नहीं|
अब तले हुए आलू, नमक, थोड़ा पानी और कसूरी मेथी डालें, इसे ढककर 10–15 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. अंत में गरम मसाला, क्रीम और हरा धनिया डालकर सजाएं. अब तैयार है आपका होली स्पेशल दम आलू|
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना