ओबीसी को 27 प्रतिशत की भीख नहीं 52 प्रतिशत आरक्षण चाहिए ... आजाद समाज पार्टी
@ Anand Tripathi
भोपाल। पिछले दिनों मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन मादव ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर आरक्षण पर चर्चा की थी। इस बैठक में आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) को सम्मिलित नहीं किया गया था। जिसके चलते पार्टी के वरिष्ठ नेता दामोदर सिंह यादव खासे नाराज हैं। उन्होंने आजाद समाज पार्टी को सर्वदलीय बैठक में न बुलाना बेहद निदंनीय बताया है।
सत्ताधारी भाजपा हो या मुख्य विपक्षी दल काँग्रेस, दोनों ही ओबीसी पर 27 प्रतिशत कर राग अलाप रहे है। 30 जुलाई को दलित पिछड़ा समाज संगठन द्वारा किए गए विधानसभा घेराव कार्यक्रम में हमने मांग रखी थी कि ओबीसी को 27 प्रतिशत की भीख नहीं 52 प्रतिशत आरक्षण चाहिए। 20 अगस्त को मुख्यमंत्री मोहन मादव ने सर्वदलीय बैठक बुलाई लेकिन उसमें आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) को सम्मिलित न करना बेहद निदंनीय है। हमारी पार्टी की गैर मौजूदगी के कारण ही बैठक में ओबीसी को सिर्फ 27 प्रतिशत आक्षण देने पर ही चर्चा हुई। अगर हमारा प्रतिनिधिच बैठक में होता तो बात 52 प्रतिशत की होती। हमारी लड़ाई है कि हम हर हाल में 52 प्रतिशत आरक्षण लेकर रहेंगे। भाजपा और कांग्रेस को पिछड़ों के नाम पर गदी राजनीति बंद कर देना चाहिये और अगर ओबीसी को 52 प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया गया तो हम सीएम हाउस का घेराव कर फिरसे आंदोलन करेंगे। यह बात दलित पिछड़ा समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी के वरिष्ठ नेता दामोदर सिंह यादम ने पत्रकार वार्ता में कही।य खाने में दिख रहा है तो एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
इस अवसर पर कमल सिंह कुशवाह प्रदेश महासचिव अनित बनदेश सुनौला घाबरे प्रदेश महासचिव, राजकुमार प्रजापति प्रदेश महासचिव सौरण यादव प्रदेश महासचिव संजीव खेरवार संभागीय अध्यक्ष भोपाल जितेंद्र अहिरवार जिला अध्यक्ष भोपाल भी मौजूद रहे।
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन