# Keval k. tripathi

भोपाल।  डॉ आर. के. मेहिया संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग का सेवानिवृत्ति कार्यक्रम मध्य प्रदेश सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ तरफ से रविवार को कामधेनू भवन परिषद में रखा गया। जहां संघ के प्रांताध्यक्ष अध्यक्ष बी.एस. वर्मा महामंत्री सी.पी.एस. ठाकुर, तमाम पदाधिकारियों सहित कार्यक्रम में राष्ट्रीय पशु चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ. उमेश चंद्र शर्मा प्रांतीय राजपत्रित पशु चिकित्सा संघ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. मनोज गौतम पूर्व डायरेक्टर डॉ. आर.के. रोकड़े व वर्तमान डायरेक्टर पी.एस. पटेल और प्रदेश के हर जिले से आये ए.वी.एफ.ओ. संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पशु चिकित्सा एवं डेयरी विभाग के संचालक डॉ आर. के. मेहिया सेवानिवृत हो गए हैं। उनकी जगह संचालक पद डॉ पी.एस. पटेल को मिला है। सेवानिवृत्ति के अंतिम तीन कार्यक्रमों में डॉ आर. के. मेहिया को खूब सम्मान मिला और उनके कार्यो को खूब सराहा गया। मध्य प्रदेश सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ प्रांताध्यक्ष अध्यक्ष बी.एस. वर्मा महामंत्री सी.पी.एस. ठाकुर ने संघ की तरफ से उनकों सम्मान में स्मृति चिन्ह पीतल के श्री गणेश जी, उज्जेन से आये पदाधिकारियों ने महाकाल का चित्र, देवास के संघ पदाधिकारियेां ने शक्तिपीठ मां कालिका की चित्र भेंट किया। हर किसी को डॉ आर. के. मेहिया के व्यवहार कार्य करने के तरीके पसंद हैं। रविवार ही नहीं पूर्व में हुए कार्यक्रमों में भी हर व्यक्ति की जवान पर उनकी ही चर्चा थी। हर एक जवान पर एक ही बात... "व्यवहार बोलता है" रविवार को भारी बारिश में भी डॉ आर. के. मेहिया संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग का सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में सभी जिलों से भोपाल आए ए.वी.एफ ओ. भी यही यही बातें कही।