बीजेपी ने शुरू किया सदस्यता अभियान, 21 से शुरू होगी कार्यशाला मध्य प्रदेश में, कार्यक्रम हुआ जारी|
केवल कृष्ण त्रिपाठी
भोपाल| मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपना सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है| इस सदस्यता अभियान के लिए 21 अगस्त से कार्यशाला शुरू होने जा रही है इसी के साथ उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी दी |
संगठन पर्व 2024 देश में भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान के रूप में शुरू कर दिया है|
इसके लिए जिला स्तर पर 3 प्लस वन टोली बनेगी| इसी तरह मंडल में 1प्लस 2 की टोली बनाई जाएगी| 21 अगस्त से शुरू होने वाला यह अभियान 31 अगस्त तक चलेगा | इस बार भारतीय जनता पार्टी खिलाड़ी, अभिनेता, समाज में अच्छा काम कर रहे समाजसेवियो को भी सदस्य बनने पर फोकस करेगी | इसी के साथ पार्टी उन जगहों पर भी फोकस करेगी जहां पार्टी को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा तथा इसके साथ जहां पर वह जीते हैं उसे पर भी फोकस रहेगा जहां बार-बार हार रहे हैं उसे पर मुख्य फोकस रहेगा | बीडी शर्मा एक सवाल के जवाब में कहा कि जो पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी छोड़कर अन्य पार्टियों में गए हैं उनका निर्णय समिति लगी | उन्होंने यह साफ कर दिया है कि आज दिनांक तक किसी प्रकार का कोई लक्ष्य सदस्यता अभियान को लेकर नहीं है राज्यसभा सदस्य के नाम को लेकर के उन्होंने खुलासा किया कि इसका निर्णय केंद्रीय नेतृत्व लगा |