25 अगस्त को होगी सेवानिवृत्त अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारियों की बैठक
केवल कृष्ण त्रिपाठी
भोपाल। मध्य प्रदेश में सेवानिवृत अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी अब अपनी मांगों को लेकर परेशान हो रहे हैंं। अब सेवानिवृत अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन् मांगों को लेकर आगामी दिनों में आंदोलन करने की तैयारी कर रहा हैं। फेडरेशन् की बैठक 25 अगस्त को पर्यटन निगम परिसर में होने जा रही हैं।
See News :- मध्य प्रदेश पर्यटन निगम के सेवानिवृत कर्मचारी अधिकारी आंदोलन की तैयारी में।
मध्य प्रदेश में सेवानिवृत अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन् के प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं महासचिव अरुण वर्मा तथा प्रांतीय उपाध्यक्ष चंद्र भान राय ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारियों की दिनांक 25 अगस्त 2025 को 1.00 बजे पर्यटन निगम परिसर मे बैठक होने जा रही है।
See News :- MP के डिप्टी CM को अपने गृह जिले से मिली निराशा...जानिए क्या है मामला
इस बैठक में पर्यटन निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों को वर्ष 2023 एवं वर्ष 2024 के महगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के एरियर्स का भुगतान नहीं दियें जाने पर चर्चा होगी। आगामी धरना प्रदर्शन की रूप रेखा तैयार की जायेगी। फेडरेशन् ने अपने सभी समस्त पदाधिकारियो एवं सदस्यों से अनुरोध है कि बैठक मे उपस्थित रहकर अपना सलाह एवं मार्गदर्शन देने दें। मिलकर आगामी आंदोलन की रणनीति बनायें।
बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज