MPT: वर्ष 2023 और 24 के महगाई भत्ता के एरियर्स का हो सकता हैं अतिशीघ्र भुगतान
# Keval K. Tripathi
भोपाल। मध्य प्रदेश पर्यटन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्ष 2023 एवं वर्ष 2024 के महगाई भत्ता के एरियर्स का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। इसके अतिशीघ्र भुगतान होने की उम्मीद हैं। सोमवार को होने जा रही बैठक से ठीक पहले सेवानिवृत अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के सदस्यों ने प्रबंध संचालक को पत्र देते हुए अपनी बात उनके सामने रखी। अपनी अतिआवश्यक मांग को उनके सामने कहा। फेडरेशन की मांग के अनुसार वर्ष 2023 एवं वर्ष 2024 के महगाई भत्ता के एरियर्स का भुगतान नहीं किया गया हैे।

इसे भी देखें:- मध्य प्रदेश पर्यटन निगम के सेवानिवृत कर्मचारी अधिकारी आंदोलन की तैयारी में
इस पर मध्य प्रदेश पर्यटन निगम के प्रबंध संचालक इलैया राजा टी. ने पत्र से दो लाईनों में संशोधन करा कर फेडरेशन की मांग पुरी करने का अस्वाशन दिया। उन्होंने परीक्षण कराकर अति शीघ्र वर्ष 2023 एवं वर्ष 2024 के महगाई भत्ता के एरियर्स का भुगतान किया जाने की बात कही हैं। इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल मे अरुण वर्मा, पी. सी. जैन, एस. सी. त्रिपाठी हतिम अली अंसारी, चंद्रभानु राय, हीरालाल द्विवेदी, सुरसरी प्रसाद मिश्रा, रमेश तायडे, पी. एन. मार्वे व अन्य उपस्थित रहे।
बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज