वन मेला 2025: वन मेले में होगी गायक नीरज की प्रस्तुति, देखने को मिलेगी नुक्कड़ नाटकों की प्रतियोगिता
वन मेला 2025: वन मेले में होगी गायक नीरज की प्रस्तुति, देखने को मिलेगी नुक्कड़ नाटकों की प्रतियोगिता
# केवल कृष्ण त्रिपाठी
भोपाल। अंतरराष्ट्रीय वन मेले का शुभारंभ 17 दिसंबर को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में होने जा रहा है। इस वन मेले में बीमारियों का इलाज वैद्य करेंगे। यह उपचार निशुल्क होगा । और इन वैद्यों को बैठने के लिए डोम की व्यवस्था की गई है। वन मेले में 250 वैद्य शामिल होंगे। यह मेल 23 दिसंबर 2025 तक चलेगा। मेले की थीम समृद्ध बना खुशहालजन रखी गई है। वन मेले में नुक्कड़ नाटकों की प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। प्रदेश की युवा तमाम नए उभरते हुए अभिनेता इसमें प्रस्तुति देंगे।
आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
वन मेल में आर्केस्ट्रा विराज सूफी गायन, मेलोडी नाइट, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और फिल्म गायन नीरज श्रीधर की प्रस्तुति होगी। समापन पर पुरस्कार का वितरण भी होगा। मध्य प्रदेश की जनता और भोपाल की जनता को इस वन मेले में वन औषधि देखने को मिलेगी। जंगल से जुड़े हुए सामान भी देखने को मिलेंगे। 300 से अधिक स्टॉल और बड़ा पंडाल लाल परेड ग्राउंड की शोभा बनेगा। वन मेले के तमाम विज्ञापन सार्वजनिक परिवहन ई-रिक्शा पर देखने को मिल रहे हैं। वन मेले में नुक्कड़ नाटकों की प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी प्रदेश की युवा तमाम नए उभरते हुए अभिनेता इसमें प्रस्तुति देंगे।
शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)