BJP लोकसभा प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल, रोड शो, जनसभा को किया संबोधित
# Keval k Triapthi
पन्ना/सतना । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा ने पन्ना कलेक्टर कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। तो वहीं सतना से पार्टी प्रत्याशी गणेश सिंह ने भी अपना नामांकन कलेक्टर कार्यालय सतना में दाखिल किया। हजारों कि संख्या में समर्थक पहुचें। उनके समर्थन में हुई जनसभा में मंच तक छोटा पड गया। खजुराहो लोकसभा प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा के नामांकन के पश्चात केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानीए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेलए पूर्व मंत्री व विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह एवं संजय पाठक ने कचहरी चौराहा से कोतवाली तक विशाल रोड शो में शामिल होकर जनता का अभिवादन किया। इस दौरान क्षेत्रीय जनता ने विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जनसभा के पश्चात रोड शो नजरबाग ग्राउंड से कोतवाली चौराहाए बलदाऊ मंदिरए अजयगढ चौराहा से पन्ना कलेक्ट्रेट कार्यालय तक जनता का अभिवादन किया।
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त