@Keval K tripathi
भोपाल। हर व्यक्ति के सपने सच हो सकते हैं। बस जरूरत है उन सपनों को मरने नहीं देने की। एक सच्चा दोस्त या मार्गदर्शक मिल जाये तो सपना साकार भी होता है। भोपाल की तंग गलियों में पले मोहम्मद हैदर मुख्तार खान इसका जीता जागता उदाहरण हैं। मोहम्मद हैदर मुख्तार खान, मिस्टर यूनिवर्स एशिया 2025, मिस्टर यूनिवर्स मल्टीमीडिया 2025, मिस्टर यूनिवर्स चैरिटी ब्रांड एंबेसडर 2025 के खि़ातब से पूरे देश का नाम रोशन कर दिया हैं। यह जानकारी मोहम्मद हैदर मुख्तार खान के मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वैश्विक सौंदर्य प्रतियोगिता की रानी प्रिया तिवारी के साथ मिलकर पत्रकारों को दी। हैदर मुख्मार मध्य प्रदेश के निवासी है। तो वहीं  प्रिया तिवारी ने अपनी कंपनी प्रिया इंटरटेनमेंट की शुरूआत भी अब कर दी है। उन्होंने साथ मिलकर पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने अपनी सफलता की यात्रा की जानकारी पत्रकारों को दी। 


               मोहम्मद हैदर मुख्तार खान लं मिस्टर यूनिवर्स एशिया 2025 प्रतियोगिता में भारत का परचम दुनिया में लहराया हैं। उन्होंने 22 देश के प्रतिभागियों को पीछे छोड़ कर टॉप 3 में जगह बनाई। उन्होंने तीन बड़े खि़ताब जीतें हैं। मिस्टर यूनिवर्स मल्टीमीडिया मिस्टर यूनिवर्सिटी ब्रांड एंबेसडर और मिस्टर यूनिवर्स एशिया का खि़ताब अपने नाम कर इतिहास रख दिया है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को नेशनल कॉस्ट्यूम डिप्टी इंटरव्यू, स्पीच प्रश्नोत्तरी चैरिटी और पब्लिक वोटिंग जैसे कठिन राउंड से गुजरना पड़ा। मोहम्मद हैदर मुख्तार खान ने अपनी मेहनत, विश्वास से सब का दिल जीत लिया। हैदर मुख्तार ने कहा कि इस उपलब्धि के पीछे और उनकी राष्ट्रीय निदेशक प्रिया तिवारी का अहम योगदान हैं। वहीं उनकी प्रेरणा भी हैं। उन्होंने बताया कि उनके लिए ये उनके जीवन का सबसे बड़ा मंच था जो उन्होंने पूरे समर्पण के साथ मेहनत की और सफलता हासिल की गई। वहीं प्रिया ने बताया कि हैदर के साथ उनका यें दूसरा प्रोजेक्ट था। हैदर की सफलता ने न केवल भोपाल बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय हैं।