फोटोग्राफी पर दो कार्यशालाओ का किया गया आयोजन, 300 छायाकारो ने उठाया लाभ
# माखनलाल यूनिवर्सिटी से संजीव गुप्ता रहे मुख्य अतिथि

# केवल कृष्ण त्रिपाठी
भोपाल। विश्व छायांकन दिवस मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल-सीहोर रोड स्थित फलकनुमा फार्म पर मनाया गया। वर्ल्ड फोटोग्राफी डे समारोह के शुभ अवसर पर दो कार्यशालाओ का आयोजन किया गया। कार्यशाला का लाभ लगभग 300 छायाकारो ने उठाया।
See This:- मध्य प्रदेश पर्यटन निगम के सेवानिवृत कर्मचारी अधिकारी आंदोलन की तैयारी में
See This:- निलंबन की फाईल दबा कर कौन बैठा |
See This:- MP के डिप्टी CM को अपने गृह जिले से मिली निराशा...जानिए क्या है मामला
वर्ल्ड फोटोग्राफी डे 19 अगस्त 2025 मंगलवार को मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि माखनलाल यूनिवर्सिटी से संजीव गुप्ता रहे। राजधानी भोपाल के वरिष्ठ छायाकार रजा मावल, अनुराग दुबे, संजय व्यास, राजेश बिजरोनिया, अनिमेष सकसेना, अजय तिवारी, डीओपी फारुख कुरेशी ने मिल कर केक काटा। इस कार्यक्रम को सभी छायाकारो में अनेकता में एकता का संदेश देकर सभी को अभिभूत किया। कार्यक्रम में आए हुए समस्त छायाकारों भोपाल के अलावा अन्य क्षेत्रों से पधारे हमारे सभी सदस्यगण जैसै सीहोर, आष्टा इटारसी ,बैतूल, मंडीदीप, अब्दुल्लागंज, विदिशा, बासौदा रायसेन, पिपरिया, सुजालपुर, दमोह बेरसिया से पधारे सभी छायाकारों का आभार आयोजकों ने व्यक्त किया है।
बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज