भोपाल मेट्रो सेवा शुरु, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा - भारत मेट्रो नेटवर्क में अमेरिका को पीछे छोड़ देगा
# Keval K. Tripathi
भोपाल। केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्री मनोहर लाल खट्टर भोपाल पहुचें। जहा उन्होने शनिवार को कहा कि मेट्रो रेल नेटवर्क की कुल लंबाई के मामले में भारत जल्द ही अमेरिका को पीछे छोड़ देगा। आगें उन्होने कहा कि आज भारत मेट्रो रेल फारिडोर की फुल लंबाई के मामले में विश्व में तीसरे स्थान पर है और भोपाल देश का 26वां शहर बन गया है, जहां मेट्रो सेवा शुरू हुई है। मेट्रो 1.083 किलोमीटर के साथ दुनिया में तीसरे स्थान पर है। आज जोड़े गए सात किलोमीटर के साथ यह आंकड़ा 1,090 किलोमीटर हो गया है। उन्होंने बताया कि चीन इस सूची में पहले स्थान पर है, जबकि अमेरिका 1,400 किलोमीटर के मेट्रो नेटवर्क के साथ दूसरे स्थान पर है।
केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि 9०० किलोमीटर लंबी मेट्रो परियोजनाओं का काम जारी है। इनमें से 300 किलोमीटर के जुड़ने के साथ ही भारत अमेरिका को पीछे छोड़ देगा। खट्टर, भोपाल मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी उपस्थित थे।
प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल मेट्रो सेवाओं की शुरुआत की। देश के 26 शहरों में अब मेट्रो सेवाएं चालू हो गई है। भारत में कुल चालू मेट्रो संपर्क की क्षमता 1,090 किमी हो गया है। मेट्रो अधिकारी ने बताया कि तैयार की जा रही भोपाल मेट्रो की कुल लंबाई 30.8 किमी है। इसमें दो गलियारे और एक डिपो शामिल हैं। दो गलियारे में नारंगी लाइन (16.74 किमी) और नीली लाइन (14.16 किमी) शामिल है। यह मेट्रो शहर के प्रमुख वाणिज्यिक और रिहायशी इलाकों को जोड़ने के लिए तैयार की गई है।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी