Dr.बबीता त्रिपाठी को मिला कारण बताओं नोटिस, Dr.बबीता का आरोप VCI अध्यक्ष के इशारे पर चल रहा प्रशासन
# Lion News
भोपाल। भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष ने प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग मध्य प्रदेश शासन को सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग किये जाने की शिकायत की है। प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने अति. उपसंचालक कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सालय जहांगीराबाद को कारण बताओं नाटिस जारी किया है। मामला 19 अगस्त 2025 को मध्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन से संबंधित बैठक से संबंधित हैं।
भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर उमेश चन्द्र शर्मा ने प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव पशुपालन एवं डेयरी विभाग मध्य प्रदेश शासन को Dr. बबीता त्रिपाठी, अति. उपसंचालक कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सालय जहांगीराबाद द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किये जाने की शिकायत 28 अगस्त 2025 को की हैं। इस शिकायती पत्र में आरोप है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 अगस्त 2025 को मध्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन से संबंधित बैठक आयोजित की गई थी। जिसमे राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के पदाधिकारी स्वयं प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग मध्य प्रदेश शासन उपस्थित थे। अन्य विषयों के साथ-साथ इनमें मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के नवीन पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय की स्थापना के संबंध में चर्चा हुई थी। बैठक की जानकारी मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा सोशल मीडिया हैंडल पर भी प्रसारित की गई। इस बैठक के बाद डॉक्टर बबीता त्रिपाठी द्वारा संचालित व्हाट्सएप ग्रुप पर उनके सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग किया। वीसीआई अध्यक्ष ने इस पर खेत जताते हुए इसे नंदिनी बताया और पत्र में आगे लिखा कि डॉक्टर बबीता त्रिपाठी लंबे समय से शासन के विरुद्ध ऐसी भाषा का प्रयोग करती रही है। शासन की योजनाओं में बाधा उत्पन्न करती रही है। वीसीआई अध्यक्ष का कहना हैं कि ऐसा आचरण सिविल सेवा आचरण के कदाचार की श्रेणी में आता है। इस पर संज्ञान लेते हुए प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग मध्य प्रदेश ने बबीता त्रिपाठी को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया है।
आपको बता दें कि बबीता त्रिपाठी ने शासन के सार्थक एप का भी विरोध किया है। और वह सार्थक ऐप के मामले को जबलपुर हाईकोर्ट तक लेकर गई हैं।
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
विकास के नाम पर जनता की सुरक्षा से समझौता नहीं – वर्षा गायकवाड़
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा