भोपाल में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तलैया, ऐशबाग, पिपलानी, अयोध्या नगर में कई वारदातों का आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में

# Keval K. tripathi
भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में गोपाल नगर, अयोध्या बायपास में हुई चोरी की घटना का मुख्य आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी 49 वर्षीय इलियास खान तलैया, ऐशबाग, पिपलानी, अयोध्या नगर में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। दो माह से इलियास खान पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने इलियास से 6 लाख नगद और कीमती सोने-चांदी के गहने बरामद किए हैं।
Read This News :- किस्त पर ब्रेक! लाड़ली बहनों को झटका, मोहन यादव ने सभी कार्यक्रम किए रद्द
पिपलानी थाना क्षेत्र में रामकिशन पुष्पक ने 18 अप्रैल 2025 को अपने घर सोने-चांदी के जेवर की चोरी होने का प्रकरण दर्ज कराया था। इसके बाद 26 मई 2025 अयोध्या बाईपास पर प्रियंका शर्मा ने भी ऐसी ही चोरी का प्रकरण दर्ज कराया। क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने एक टीम का गठन 12 जून 2025 कर,आरोपी इलियास खान को गरम गद्दा बजरिया रेलवे स्टेशन भोपाल के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। इलियास खान पर आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 महीने पहले इलियास खान ने अपने दोस्त आसिफ खान के साथ गोपाल नगर पिपलानी थाना क्षेत्र के एक सूने मकान में रात्रि में करीबन 2:00 बजे मकान के गेट का ताला तोड़कर, अंदर घुसकर कमरे में रखी गोदरेज की अलमारी से सोने-चांदी के जेवर चोरी किए थे। इसके बाद 20 से 25 दिन बाद बालाजी नगर पिपलानी भोपाल में रात्रि में बंद मकान का ताला तोड़कर अलमारी से चांदी के जेवर और एक सोने की चेन, सोने की एक जोड़ा बाली, दो सोने के छोटे टॉप्स व चांदी के तीन जोड़ पायल, सहित नगदी चोरी की।
49 वर्षीय इलियास खान पिता मुन्नी खान गरम गद्दा, बजरिया भोपाल स्टेशन के पास का निवासी है। पुलिस को मिली इस सफलता में सराहनीय भूमिका पिपलानी थाना प्रभारी चंद्रिका सिंह यादव, कृष्ण प्रताप सिंह, अरविंद सिंह थाना बजरिया, नरेंद्र सिंह चौहान, राजकुमार गोयल, दिव्यांशु द्विवेदी, मनोज शिवडे थाना बजरिया, दीपक आचार्य, (साइबर सेल-2) आनंद सिंह परिहार, अरविंद सिंह, विजय चौधरी, महेंद्र धाकड़, मुकेश शुक्ला, दीपक कटिहार थाना कमला नगर, आकाश भास्कर, (साइबर सेल-2) स्वतंत्र पटेल, सिटी सर्विलेस और प्रशांत शर्मा की राही हैं।