भोपाल नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा किया गया तिरंगे का अपमान, CM तत्काल करें कार्यवाही अन्यथा हम करेंगे उग्र आंदोलन ... कांग्रेस

# LION NEWS
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वार्ड 50 शाहपुरा थाना क्षेत्र में नगर निगम कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंंगें के अपमान का मामला सामने आया है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से तत्काल संज्ञान लेकर सक्त कार्यवाही सुनिश्चित करें जाने की मांग की है। काग्रेस ने यह भी कहा हैं कि कार्यवाही नहीं करने पर उग्र आंदोलन करेंगी ।
See This news :- ट्रैफिक कंट्रोल से लेकर राहत कार्य तक, RSS फिर निभाएगा सिविल डिफेंस में भूमिका
राष्ट्रीय ध्वज जलाने के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने ब्लॉक अध्यक्ष नवीन चौबे के नेतृत्व में शाहपुरा थाने पहुंचकर तत्काल FIR की माँग की। उन्होंने एक आवेदन देते हुए पत्र में FIR न होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उग्र प्रदर्शन की बात भी कही है। काग्रेस का आरोपा है कि भाजपा के अभियान हर घर तिरंगे के लिए ये झंडे लाखो की संख्या में निगम द्वारा ख़रीदे गए थे। उसमे जो बच गए उन्हें निगम के कर्मचारियों ने कचरे के साथ जला दिया । मामला भोपाल नगर निगम के वार्ड 50 का हैं। कांग्रेस ने इस वीडियों को सोशल मीडिया में साझा किया हैं। इस विडियों में वार्ड प्रभारी जितेन्द्र चोहान (पीली शर्ट) ने झंडे उठा कर निकालने का प्रयास किया। भाजपा पार्षद सुषमा बाबिसा के भतीजे और निगम कर्मी मुकेश बाबिसा ( पिक शर्ट) भी आए जो मामले को दबाने का प्रयास करते नजर आ रहे है। विडियों में साफ तिरंगों कों जला हुए और बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उसे सुरक्षित बचाने की कोशिश करते देखा जा सकता है। राष्ट्रीय ध्वज की संख्या बहुत अधिक है। बताया जा रहा हैं। कि भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के लिये इन को लाया गया था।