ब्रीडर एसोसिएशन बनाया जाएगा, होगा पशुपालकों द्वारा ही संचालित, जल्द होगी नवीन AVFO की नियुक्ति: राज्यमंत्री लखन पटेल
# Lionnews.in
भोपाल। विकास और सेवा के 2 वर्ष पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा है कि ‘‘ब्रीडर एसोसिएशन’’ पशुपालकों द्वारा निर्मित, पशुपालकों द्वारा ही संचालित तथा पशुपालकों के हित में कार्य करने के लिए बनाया जाएगा, जिसे राज्य शासन द्वारा यथोचित सहयोग दिया जाएगा। यह ऐसे पशुपालकों का संघ होगा जो 20 या अधिक एक ही नस्ल के गौवंश भैंसवंश की नस्लों का पालन कर दुग्ध उत्पादन के कार्य में लगे है।
मंत्री श्री पटेल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा है कि दो वर्ष की अवधि में संचालनालय पशुपालन एवं डेयरी अंतर्गत पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के 70 पदों तथा सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों के 589 पदों पर नियुक्ति दी गई। वर्तमान में पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के 192 पदों पर भर्ती की कार्यवाही पर लोक सेवा आयोग से परिणाम अपेक्षित है तथा 321 सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। म.प्र. राज्य को-आपरेटीव डेयरी फेडरेशन लिमि. अंतर्गत कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से 98 पदों पर नियुक्ति दी गई है। नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के अंतर्गत शासकीय पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालयों में अध्ययनरत् स्नातक छात्रों हेतु इंटर्नशिप स्टायपेण्ड में राज्यांश 52 प्रतिशत बढ़ाकर स्टायपेण्ड राशि 10 हजार रूपये की गई है।
विभागीय बजट में बढ़ोत्री
वित्तीय वर्ष 2022-23 में बजट प्रावधान 1450.20 करोड़ रूपये के विरूध्द वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2483.17 करोड़ रूपये का बजट प्रावधान है, जो वर्ष 2022-23 की तुलना में 71 प्रतिशत की वृध्दि है।
आगामी 03 वर्षों की कार्ययोजना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के दुग्ध उत्पादन की भागेदारी 09 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत किए जाने हेतु निम्नानुसार गतिविधियां संचालित की जाना हैं-
40 लाख प्रजनन योग्य गौ भैंस वंशीय पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान किया जाएगा।
20 लाख सेक्स संटिड सीमन डोसेस से गौध्भैंस वंशीय पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान किया जाएगा।
9000 नवीन ग्राम पंचायतों में अतिरिक्त मैत्रियों को प्रशिक्षण प्रदाय किया जाएगा।
ब्रीडर एसोसिएशन का विस्तार किया जायेगा।
प्रत्येक वर्ष दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान संचालित किया जाएगा।
18 हजार ग्राम पंचायतों को क्षीरधारा ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा।
50 नवीन स्वावलंबी गौ शालाएं स्थापित की जाएंगी।
कृत्रिम गर्भाधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं को पुरूस्कृत किया जाएगा।
ऐसे पशुपालक जो अन्य पशुपालकों के लिए उदाहरणीय एवं प्रेरणास्पद हैं, उन्हें श्पशुपालन आचार्यश् की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।
ऐसे कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता जो अन्य कार्यकर्ताओं के लिए अनुकरणीय हैं उन्हें क्षीरधारा रत्न की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। गोकुल ग्राम पशु प्रजनन प्रक्षेत्र में हिफर रियरिंग सेन्टर की स्थापना कर लगभग 250 उच्च अनुवंशीकीय हिफर प्रति वर्ष पशुपालकों को विक्रय दर पर उपलब्ध कराई जायेंगी।
सहकारी डेयरी कार्यक्रम के 03 वर्ष के लक्ष्य
सहकारिता अंतर्गत ग्रामों का कवरेज आगामी 3 वर्षों में बढ़ाकर 15 हजार से अधिक ग्रामों को कवर किया जायेगा। प्रदेश में औसत दुग्ध संकलन तीन वर्षों में 33 लाख लीटर प्रतिदिन से अधिक होगा।
लक्ष्य की ओर अग्रसर मोहन सरकार
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि बहु आयामी दूरदृष्टि व मार्गदर्शन में आगे भी प्रयास जारी रहेगें। जिससे हम दुग्ध उत्पादन, दुग्ध संकलन तथा दुग्ध प्रसंस्करण के क्षेत्र में अपने प्रदेश को अग्रणी राज्य बना सकें।
प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी उमाकांत उमराव, संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ. पी. एस. पटेल, प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश सहकारी दुग्ध संघ सांची डॉ. संजय गोवानी, प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम डॉ. सत्य निधि शुक्ला और रजिस्ट्रार नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर डॉ. एस एस तोमर उपस्थित रहे। संचालन डॉ. अनुपम अग्रवाल ने किया।
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त