पर्यटन निगम नहीं दे रहा कर्मचारियों को महगाई भत्ता का एरियर्स, प्रदर्शन की तैयारी में फेडरेशन
# केवल कृष्ण त्रिपाठी,
भोपाल। मध्य प्रदेश पर्यटन निगम में वर्षो से सेवा दे रहे कर्मचारी अब आंदोलन करने की तैयारी में है। मध्य प्रदेश पर्यटन निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों को वर्ष 2023 एवं वर्ष 2024 के महगाई भत्ता के एरियर्स का भुगतान अब तक नही किया गया है। सेवानिवृत अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन इसका कड़ा विरोध कर रही हैं। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने महगाई भत्ता के एरियर्स का भुगतान अब तक नहीं होने को लेकर सोमवार को बैठक भी की हैं। इस बैठक में प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं महासचिव अरुण वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
See This:- निलंबन की फाईल दबा कर कौन बैठा |
See This:- MP के डिप्टी CM को अपने गृह जिले से मिली निराशा...जानिए क्या है मामला
प्रांताध्यक्ष अनिल बाजपेई एवं महासचिव अरुण वर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश पर्यटन निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों को वर्ष 2023 एवं वर्ष 2024 के महगाई भत्ता के एरियर्स का भुगतान अब तक नही किया गया है। उन्होंने बताया कि पर्यटन निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों द्वारा प्रबंध संचालक से महगाई भत्ता के एरियर्स भुगतान करने के लिए कई बार अनुरोध किया। प्रबंध संचालक भुगतान करने का अस्वाशन तो देते हैं पर भुगतान करते नहीं हैं। जिसकी वजह से सेवानिवृत कर्मचारियों मे भारी असंतोष व्याप्त है। कर्मचारियों का कहना है कि महगाई भत्ता का भुगतान नही करना न्यायसंगत नही है। अगर महगाई भत्ता के एरियर्स का भुगतान नही किया गया तो धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज