श्री मॉ कालका विजासन देवी मंदिर में बहेगी भागवत रस की गंगा, कलश यात्रा आज
आन्नद त्रिपाठी, भोपाल। श्री मॉ कालका विजासेन देवी मंदिर चूना भट्टी पर स्वण् गीता यादव जी की स्मृति में 07 फरवरी से 13 फरवरी 2021 तक श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव 2021 का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष शिव यादव ने बताया कि कथा का वाचन दाऊ नंदन जी महाराज मथुरा उप्र करेंगे। कथा दोपहर 2 बजे से शाम बजे तक होगीए कथा के बाद भक्तों के लिए प्रसादी वितरण की व्यवस्था रहेगी। 07 फरवरी को शिव मंदिर चूना भट्टी से श्री मॉ कालका विजासेन मंदिर तक101 कलश की यात्रा निकाली जायेगी।
विधायक पीसी शर्मा ने किया निरीक्षण
पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने शनिवार को कथा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होने मंच, स्वागत, बैठक व्यवस्था, प्रसादी वितरण, सहित कई व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
शर्मा ने इस मौके पर कथा स्थल पूर्ण व्यवस्था करने एवं ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने समिति को निर्देशित भी किया।