भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर को लिखा कांग्रेस विधायक ने तीन पेज का पत्र, जानियें क्या दी सलाह. . .
@lionnews.in
भोपाल। भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर को ब्वायरा से कांग्रेस विधायक गोर्वधन दांगी ने तीन पेज हो पत्र लिखा है। यह पत सांसद और विधायक के बीच चली आ रही जुबानी जंग के बाद आया है। विधायक गोर्वधन दांगी ने पत्र लिख कर गांधी विचारधार अपनाने की सलाह दी है। विधायक ने कहा है कि अगर आप ऐसा करती हैं तो आपकी मनोवृत्ति सुधरेगी और हम आपका स्वागत करेंगे। आपको बता दे यही वह कांग्रेस के विधायक है जिन्होंने पिछले दिनों भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को जिंदा जला देने की धमकी भी दी थी।
दांगी ने पत्र में प्रज्ञा ठाकुर को लिखा- आपने एक बार नहीं कई बार गोडसे को देशभक्त कहा। इसमें आपकी गलती नहीं। आप मालेगांव ब्लास्ट मामले से मशहूर हैं। सांप्रदायिकता आपके जेहन में है। इसलिए हिंसा का प्रतिरूप नाथूराम गोडसे रह-रह कर आपकी जुबान पर आता है। यह कहावत वैसे ही नहीं बनी कि मुंह में राम बगल में छुरी आपके दिल और दिमाग में गांधी है या नहीं पर आपका गोडसे चिंतन जरूर आपके मुंह से बार-बार बाहर आ जाता है। आप गोडसे छोड़ गांधी की विचारधारा स्वीकार करना चाहती हैं, तो मेरे जिले में राजगढ़ के मेरे शहर ब्यावरा आइए। हम शहरवासी गांधी जी का भजन ईश्वर अल्लाह, तेरे नाम, सबको सनमति दे भगवान गाकर आपका स्वागत करेंगे। फिर आप और हम मिलकर भजन गाएंगे। संसद में नाथूराम गोडसे के समर्थन में बयान देने पर प्रज्ञा ठाकुर का ब्यावरा में गुरुवार को कांग्रेस नेताओं ने पुतला दहन किया था। इस दौरान दांगी ने कहा था कि अगर प्रज्ञा यहां आईं तो उन्हें जिंदा जला देंगे। इसके बाद प्रज्ञा ठाकुर ने ट्वीट कर पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि वे 8 दिसंबर की शाम 4 बजे ब्यावरा आ रही हैं, जला दीजिएगा। प्रज्ञा ने ट्वीट में कांग्रेस की संस्कृति और 1984 के सिख नरसंहार का भी जिक्र किया था। हालांकि दांगी ने शुक्रवार को बयान पर खेद व्यक्त करते हुए माफी मांग ली थी।