वन उड़नदस्ते का काम कर रही भोपाल पुलिस, पकड़ाई लाखों की गीली सागौन
@lionnews.in
त्रिपाठी, kk भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वन उड़नदस्ते का काम भोपाल पुलिस कर रही है। इन दिनों उड़नदस्ता खबरों की सुर्खियों में है। भोपाल पुलिस द्वारा 5 लाख से भी ज्यादा कीमत की गीली सागौन से भरी आयशर गाड़ी जप्त की हैं। जिसमें 38 नग सागौन हैं। जो रात के अंधेरे में भोपाल शहर के अंदर आने की फिराक में था। ठीक उसे पहले सागौन से भरी आयशर गाड़ी पकड़ी गई है।
लगातार शिकार का मांस और लकड़ी की आवक भोपाल शहर में तेजी से बड़ी है। भोपाल शहर और आस पास के इलाकों से लगे मेन हाईवे पर चल रहे होटल पर शिकार का मांस बड़ी आसानी से परोसा जा रहा है। तो वहीं शहर में पिछले दिनों पुलिस ने ही शिकारियों के साथ शिकार का मांस जप्त किया। ताजा मामला परवलिया थाना क्षेत्र का है। जहा परवलिया पुलिस ने थाने से कुछ दुरी पर पेट्रोल पंप के पास गीली सागौन के 38 नगों से भरे एक आयशर ट्रक डीएल-1एल, 0630 को जप्त किया। सुत्र के अनुशार इसमें दो लोग थें। वाहन चालक फरार बताया जा रहा है। जो ट्रक छोड़कर भाग गए। फिलहाल पुलिस ने आईपीसी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगें की कार्रवाई कर रही है। ज्लद ही पुलिस वन मंडल भोपाल को मामला सौंपने की तैयारी कर रही है।