3 को वीरता, 17 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक घोषित
@lionnews.in
भोपाल। प्रदेश के 3 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति वीरता पदक एवं 17 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक दिये जाने की घोषणा केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने की है। प्रदेश के डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला ने पदक मिलने पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक अति.पुलिस महानिदेशक (ई.ओ.डब्ल्यू) एस.एम.अफजल, उप कमांडेंट विशेष सशस्त्र बल 1 ली वाहिनी इंदौर श्री राजेन्द्र सिंह भदौरिया एवं निरीक्षक(अ) विशेष शाखा विवेक परांजपे को देने की घोषणा हुई है।
सराहनीय सेवा के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक श्रद्धा तिवारी सहायक पुलिस महानिरीक्षक सी.आई.डी पुलिस मुख्यालय भोपाल, धर्मवीर यादव पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्याल भोपाल, संजीव कुमार सिंन्हा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा, राजेश गुरू उप पुलिस अधीक्षक ई.ओ.डब्ल्यू भोपाल, शिव कुमार पटेल निरीक्षक विशेष शाखा इंदौर, सतीश कुमार गुप्ता उप निरीक्षक(अ) अजाक पुलिस मुख्यालय भोपाल, सुमनलता शुक्ला उप निरीक्षक(अ) अजाक पुलिस मुख्यालय भोपाल, नारायण अंबेडकर उप निरीक्षक विशेष शाखा भोपाल , मधु चौधरी सहायक उप निरीक्षक(अ) विशेष सशस्त्र बल पुलिस मुख्यालय भोपाल, अशोक कुमार सविता सहायक उप निरीक्षक भिंड, सत्यनारायण सिंह यादव प्रधान आरक्षक आर.ए.पी.टी.सी. इंदौर, रईस उल्लाह प्रधान आरक्षक कंट्रोल रूम भोपाल, चिमन अलीवाल प्रधान आरक्षक सी.आई.डी पुलिस मुख्यालय भोपाल, अब्दुल रज्जाक खान प्रधान आरक्षक 5 वीं वाहिनीं विशेष सशस्त्र बल मुरैना, कमलेश्वर प्रसाद प्रधान आरक्षक भोपाल, राजकुमार राठौर आरक्षक ग्वालियर, जव सिंह राठौर आरक्षक झाबुआ को दिया गया है। सभी को 15 अगस्त 2019 को पदक दिये जायेंगे।