भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2 की पदस्थापना, तो दो अफसरों के हुए तबादले
@lionnews.in
भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों की पदस्थापना की गई है। तो वहीं दो अफसरों के तबादले किए गये हैं। चुनाव आयोग मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा और मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत के चलते सतना कलेक्टर के पद से हटाए गए मुकेश कुमार शुक्ला को किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग का अपर सचिव पदस्थ किया है।
मतदाता सूची में गड़बड़ी के चलते भिंड कलेक्टर के पद से हटाए गए आशीष कुमार को संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का उप सचिव बनाया है। कुमार के ज्वाइन करने पर 2002 बैच के आईएएस नागेंद्र प्रसाद मिश्रा सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा संचालक संस्कृति एवं संचालक धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व एवं सीईओ मप्र तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।
जिलों से हटाने के बाद दोनों ही अफसरों को मंत्रालय में अपर सचिव पदस्थ किया गया था। वे पोस्टिंग के इंतजार में थे। वहीं पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक मुजीबुर्रहमान खान को राजस्व विभाग का उप सचिव और उप सचिव स्वरोचिष सोमवंशी को स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (स्वॉन), राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम का प्रोजेक्ट डायरेक्टर बनाया गया है।