श्री कृष्ण के जन्म पर आरटीआई में पुछे सवाल, जानिये क्यों असमंजस में है प्रशासन
@lionnws.in
सूचना का अधिकार कानून के तहत देश में भ्रष्टाचार से सम्बंधित कई सवाल उठे है। अब भगवान के जन्म और उनके हाने न होने पर आरटीआई में सवाल पुछे जा रहे है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया है। यहा के आरटीआई कार्यकर्ता के सवाल ने पूरे प्रशासन को असमंजस में डाल दिया हैं। क्योंकि उन्होंने स्वयं भगवान के होने होने का सबूत मांगा हैं।
छत्तीसगढ़ के आरटीआई कार्यकर्ता जैनेन्द्र कुमार गेंदले ने जिला प्रशासन से पूछा है कि 3 सितंबर को देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर अवकाश घोषित कर भगवान कृष्ण का जन्मदिन मनाया गया। इसलिए कृपया उन्हें भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रमाणपत्र की प्रमाणित प्रतिलिपि उपलब्ध कराई जाए। जिससे यह सिद्ध हो सके कि उनका जन्म उसी दिन हुआ था। यह भी पूछा है कि उन्हें बताया जाए कि क्या वे सच में भगवान थे? और थे, तो कैसे? उनके भगवान होने की प्रमाणिकता भी उपलब्ध कराई जाए। मथुरा के जिला प्रशासन से भगवान कृष्ण के जन्म, उनके गांव, उनके भगवान होने के संबंध में तमाम जानकारियों के साथ सबूत मांगे हैं। इन्हें लेकर प्रशासन फिलहाल असमंजस में है कि क्या जवाब दिया जाए?