प्रभू ने मेरी सुन ली - अजय सिंह
lionnews.in / लॉयन न्यूज … भोपाल। मध्यप्रदेश के चुरहट में कांग्रेस ने किसान महापंचायत लगाई। किसानों की सुनी ओर अपनी सुनाई। मंच पर मध्यप्रदेश के विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह मंत्र का उच्चारण करते देखे गये और कैमरे में कैद भी हुए। जब पत्रकारों से उनसे मंत्र पढ़ने पर सवाल किया तो अजय सिंह बोले भगवन से मना रहा था कि आयोजन में पानी न गिरे प्रभू भागवान ने मेरी सुन ली। अब कांग्रेस की भगवान सुनने लगे है। कार्यक्रम में भीड़ देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं पुरे आयोजन में तेज बारिश न होना भी यही संकेत दे रहा है। इतना ही नही मंच पर सबका साथ भी यही दिखा रहा है। जबकि आप को बता दे कि प्रदेश के मौसम विभाग ने पिछले दो दिनों से राज्य के कई हिस्सो में भारी वर्षा के संकेत दे रखे थे। सभी जिलों में किसी भी स्थिति से निपटने को कहा गया था। या यह महज सिर्फ एक इंतिफाक है।
Bhopal / Madhya_Pradesh
Jul 13 ,2017 06:07